Balrampur Ka Sandesh

**धारा 34 के संबंध में अधिवक्तागण द्वारा ज्ञापन दिए जाने के प्रकरण में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने स्पष्ट की स्थिति**

**धारा 34 के संबंध में अधिवक्तागण द्वारा ज्ञापन दिए जाने के प्रकरण में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने स्पष्ट की स्थिति**

**धारा 34 के संबंध में अधिवक्तागण द्वारा ज्ञापन दिए जाने के प्रकरण में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने स्पष्ट की स्थिति**

 

धारा 34 के संबंध में ज्ञापन देने हेतु अधिवक्तागण के कलेक्ट्रेट आगमन एवं जिलाधिकारी से मुलाकात न हो पाने के संबंध में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन द्वारा वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है।

 

जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि धारा 34 के संबंध में ज्ञापन देने हेतु अधिवक्तागण के कलेक्ट्रेट आने की कोई पूर्व सूचना उन्हें प्राप्त नहीं थी। उस समय वह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए कलेक्ट्रेट से प्रस्थान कर चुके थे।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि उन्हें समेकित दिव्यांग विद्यालय में आयोजित दिव्यांग बच्चों के कार्यक्रम में सम्मिलित होना था, जहाँ बच्चे पूर्वाह्न 12 बजे से उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे। बच्चों के प्रति संवेदनशीलता एवं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम की प्रतिबद्धता के दृष्टिगत उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होना आवश्यक था।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अधिवक्तागण से मुलाकात न हो पाने का कारण केवल पूर्व सूचना का अभाव एवं समय संबंधी परिस्थितियाँ थीं। ज्ञापन प्राप्त करने से इनकार करने जैसी कोई स्थिति नहीं थी। इस घटनाक्रम को किसी अन्य रूप में प्रस्तुत किया जाना वास्तविक तथ्यों के अनुरूप नहीं है।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि **जिला प्रशासन अधिवक्तागण का पूर्ण सम्मान करता है।** अधिवक्तागण न्यायिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण अंग हैं तथा उनके द्वारा उठाए जाने वाले विधिक एवं प्रशासनिक विषयों पर नियमानुसार संवाद एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन सदैव तत्पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *