Balrampur Ka Sandesh

भारत बनाम दक्षिण अफ़्रीका टेस्ट मैच आज: विवादों के बीच मैदान में विराट कोहली

भारत बनाम दक्षिण अफ़्रीका टेस्ट मैच आज: विवादों के बीच मैदान में विराट कोहली

पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक दक्षिण अफ़्रीका में सेंचूरियन पार्क में खेला जाएगा.

टेस्ट सिरीज़ की शुरुआत से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा था, जब वनडे और टी-20 के टीम कप्तान रोहित शर्मा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टेस्ट सिरीज़ से बाहर हो गए थे. उनकी जगह प्रियांक पांचाल को टीम में शामिल किया गया है.

दूसरी तरफ़ मेज़बान दक्षिण अफ़्रीका को भी बड़ा झटका लगा क्योंकि उसके तेज़ गेंदबाज़ एनरिक नोर्किया चोटिल होने के कारण टेस्ट सिरीज़ से बाहर हो गए. टेस्ट सिरीज़ में दक्षिण अफ़्रीका की कमान डीन एल्गर संभाल रहे हैं.

पिछले दिनों विराट कोहली की कप्तानी में भारत न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में ज़रूर हारा लेकिन इसके अलावा टेस्ट सिरीज़ में उसका प्रदर्शन दमदार ही रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *