Balrampur Ka Sandesh

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण -2027 को लेकर 17 नवंबर को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ होगी बैठक ,जिलाधिकारी के साथ होगी बैठक, विशेष विचार विमर्श किया जाएगा

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण -2027 को लेकर 17 नवंबर को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ होगी बैठक ,जिलाधिकारी के साथ होगी बैठक, विशेष विचार विमर्श किया जाएगा

*विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण–2027 को लेकर 17 नवंबर को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ होगी बैठक*

 

*जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगी बैठक, निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम पर होगा विचार-विमर्श*

 

दिनांक – 13 नवंबर 2026।

 

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण–2027 का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

 

उक्त कार्यक्रम के संबंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श एवं आवश्यक समन्वय स्थापित किए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 17 नवंबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, बलरामपुर में बैठक आयोजित की जाएगी।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 17 नवंबर 2026 को नियत स्थलों पर किया जाएगा।

 

बैठक में निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, आलेख्य प्रकाशन तथा मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए जाने के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर आयोजित बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें तथा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन में अपना सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *