Balrampur Ka Sandesh

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर व मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का किया गया भव्य आयोजन

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर व मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का किया गया भव्य आयोजन

*सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा*

 

*_सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का हुआ भव्य शुभारंभ_*

 

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर व मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का किया गया भव्य उद्घाटन*

 

आज दिनांक 16.11.2026 को *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह व मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता* में यातायात कार्यालय परिसर बलरामपुर में *_सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 2026_* का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में ARTO बलरामपुर श्री बृजेश यादव, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री विजय कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह सहित यातायात पुलिस, वाहन चालक, व्यापारीगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

*_सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दौरान आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रम -_*

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा दिनांक 16.11.2026 से 30.11.2026 तक जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मनाया जाएगा। इस दौरान निम्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे –

 

1. *जागरूकता अभियान व गोष्ठी -* स्कूल, कॉलेज, बाजार, चौराहों व पेट्रोल पंपों पर यातायात नियमों की गोष्ठी कर, पम्पलेट वितरण कर जागरूकता की जाएगी।

2. *हेलमेट व सीट बेल्ट चेकिंग -* बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, नशे में वाहन चलाने, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने, तेज गति व गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

3. *स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं -* चित्रकला, निबंध, स्लोगन व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

4. *चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण -* भारी वाहन, बस, ट्रक व ऑटो चालकों का नेत्र परीक्षण व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाएगा।

5. *गुड समैरिटन व गोल्डन ऑवर की जानकारी -* सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता व गोल्डन ऑवर के महत्व के बारे में आमजन को जागरूक किया जाएगा।

6. *ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण -* जनपद के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) का निरीक्षण कर सुधारात्मक कार्यवाही, सांकेतिक चिन्ह लगवाना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *